अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में भाई और बहन के प्यार और स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन उल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही हर जगह उत्साह का वातावरण दिखा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी हिफाजत का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर व हिफाजत का संकल्प लेकर पवित्र रिश्ते को ऊंचाई दी। चट्टी, बाजारों पर तथा गांवों के गली मुहल्लो मे विशेष रौनक दिखी। वहीं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के आवास पर ब्राह्मणों ने उन्हे रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। सांसद ने भी महाराजगंज लोकसभा तथा सारण वासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि यह भाई और बहन के प्यार और स्नेह का पर्व है। उन्होंने बताया कि वर्तमान की केंद्र व राज्य की सरकार महिलाओं के समृद्धि और विकास के लिए कृत संकल्प है। मौके पर युवा नेता नेता प्रमोद सिग्रीवाल, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, नितीश कुमार पांडेय सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग