पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में रविवार को सावन पूर्णिमा सह रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में बहनें पूजा अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही भाइयों द्वारा अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार भेंट किया। बहनें पूजा कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उपवास तोड़ा। परंपरा के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतार माथे पर टीका लगाया और मुंह मीठा कराते हुए रक्षासूत्र के रूप में हाथों की कलाई में राखी बांधा।इस दौरान बाजार और सड़कों पर खुब भीड़ रही।वही मिठाईयों के दुकान पर भीड़ लगी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग