अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के आवास पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बोलते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक नेता व राजनेता को खो दिया है। वे जीवन भर जनकल्याण के लिए कार्य करते रहे। उन्होने भारत की सांस्कृतिक विरासत को काफी समृद्ध किया। उन्होंने भगवान राम के लिए सत्ता तक त्याग दी। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़े नेता को खो दिया है। बाद में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, सकलदीप सिंह.,मंकेश्वर सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, नीलेश सिंह नीतीश पांडेय चंदन कुमार सहित क ई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग