राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार अंडर-19 क्रिकेट कैंप का आयोजन सारण जिला के छपरा में होगा। यह आयोजन 25 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में संपूर्ण बिहार के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमेशा से यह आयोजन पटना में होता रहा है। इस बार यह आयोजन सारण में होना है। सारण जिला क्रिकेट संघ इस आयोजन को करा रहा है। जिसको लेकर आयोजन समिति की घोषणा कर दी। सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी खुद के प्रदर्शन की बदौलत बिहार एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु नई कमेटी बनाई गई। सभी समिति के संचालन हेतु प्रतिनियुक्ति की गई है। यह आयोजन आरएनपी पब्लिक स्कूल के मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक चमार और खेल मंत्री आलोक रंजन झा शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर बिहार क्रिवकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष संजय सिंह, सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, सुनील कुमार सिंह, चंदन शर्मा, बिपिन सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष वरुण प्रकाश, सचिव राजेश फैशन, नवीन कुमार मुन्नू आदि उपस्थित थे।



More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली