पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राजपाल रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों में शोक छाया है। कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया है। कहा कि कल्याण बाबू ने प्रदेश को नए विकास के आयाम तक पहुंचाया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।वही उन्होंने राम मंदिर निर्माण मे जो त्याग उन्होंने किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। यह एक बड़ी क्षति है।नंदन ओझा,अतुल पांडेय, अरुण सिंह ब्याश जी,भगवान बैठा,भृगुनाथ तिवारी, लवलीन कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग