राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भगवान बाजार थाना अंतर्गत भरतमिलाप चौक के पास समय करीब 18:30 बजे वाहन चेकिंग के क्रम एक अपराधकर्मी को हथियार एवं कारतूस तथा चोरी के मोटरसाईकिल के साथ खदेड़ कर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रभूनाथ नगर निवासी बच्चा सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड सं०-406/ 21 है वहीं अपराधी पर धारा 414 भा०द०वि० एवं 25 ( 1 – b ) a 26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अपराकर्मी आदित्य सिंह का अपराधिक इतिहास :
1. मुफ्फसिल थाना कांड सं०-50 / 20 दिनांक -02.02.20 धारा -399 / 402 / 412 भा०द०वि० एवं 25 ( 1 – b ) a 26/35 आर्म्स एक्ट। आरोप पत्र संख्या -148 / 20 दिनांक -28.04.20।
2. सहाजितपुर थाना कांड सं०-41 / 20 दिनांक -25.04.20 धारा -399 / 402 / 414 भा०द०वि० एवं 25 ( 1 – b ) a 26/35 आर्म्स एक्ट।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग