राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बैजू टोला गांव के पास सड़क पर मंगलवार की शाम आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों ओर से लाठी, डंडे, घरेलू हथियार,ईट पत्थर जमकर चला। जिसमें राजू सिंह, दीपक कुमार सिंह, तारकेश्वर यादव, जय प्रकाश राय, रिंकू कुमारी एवं राम अयोध्या यादव शामिल हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक केंद्र रिविलगंज में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैजू टोला एवं सेंगर टोला गाँव के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते देखते में मारपीट हो गई। दोनों गाँव के लोगों द्वारा जमकर ईट-पत्थर फेका गया। जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस दौरान करीब बीस मिनट सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया था। रिविलगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग