राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी तथा प्रसिद्ध स्नैक कैचर मनमोहन उर्फ भुअर की सांप काटने से हुई मौत की खबर पाकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पहुंची स्नैक कैचर टीम हौसला फाउंडेशन के सदस्यों ने मृतक मनमोहन की बहन से राखी बंधवायी। वहीं हौसला फाउंडेशन की ओर से मुरली वाले के द्वारा पीड़ित परिजनों को 51 हजार रुपये की नकद आर्थिक मदद की। वहीं भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जय प्रकाश पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, मुन्ना अंसारी समेत अनेक लोग मौजूद थे। सनद रहे कि रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन से दो सर्पों को राखी बंधवाते समय सर्पदंश से शीतलपुर गांव निवासी मनमोहन उर्फ भुवर की मौत हो गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग