राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भारतीय सैनिकों की शहादत पर कटेया में निकाला गया कैंडल मार्च

भारतीय सैनिकों की शहादत पर कटेया में निकाला गया कैंडल मार्च

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गोपालगंज (कटेया) – प्रखंड के कटेया नगर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अनंत नारायण केसरी के नेतृत्व में लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमले में 20 जवान शहीद हो गए। सैनिकों के शहीद होने की खबर से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही चीन के प्रति आम जनता में काफी आक्रोश देखा गया। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च शिव चौक से दुहौना रोड होते हुए पकहाँ रोड, अस्पताल रोड एवं भोरे रोड से होते हुए वापस शिव चौक पर आकर समाप्त हुई।

वहीं कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की कसम खाई तथा देश की अखंडता,एकता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिए सेना में बहाल हो कर युवाओं ने देश सेवा करने का प्रण लिया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनंत नारायण केसरी ने कहा कि चीन की बहुत बड़ी आर्थिक व्यवस्था हमारे देश के साथ व्यापार पर चलता है। लेकिन चीन की नापाक हरकत किसी भी तरह से माफ करने योग्य नहीं है। उसको मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

वहीं प्रखंड के कई गांवों जैसवली,रैपुरा ,सिधवनिया व अन्य गांव के युवाओं ने सैनिकों के सहादत पर कैंडल मार्च निकाला।साथ ही चीन के खिलाफ नारे लगाए।

कैंडल मार्च में भाजयुमो कटेया नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता ,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदंबा राम, सुनील कुमार वैश्य, मदन मोहन अग्रहरी, जोगिंदर तिवारी, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, प्रिंस गुप्ता, मनीष कुमार वैश्य, अनूप कुमार गुप्ता, अनिकेत कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।