सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपनी कर किया प्रदर्शन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- प्रखंड के करकटहां पंचायत के मंझरिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली एवं जलजमाव से आजिज होकर शुक्रवार को सड़क पर धान की रोपनी कर प्रदर्शन किया।
बता दें कि मंझरिया गांव की जर्जर सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में जर्जर सड़क पर हल्की बारिश की बूंदे सब कुछ बयां कर देती है। बारिश होने के साथ ही गांव में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। दो दिन से रुक–रुक बारिश शुरू हुई तो मंझरिया गांव की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगी। यह सड़क शैलेश पांडेय के घर से पंचायत भवन तक जाती है। जहां पंचायत के मुखिया व अन्य कर्मियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन बारिश के समय में यह सड़क कीचड़ व झील में तब्दील हो जाती है। सभी लोग सड़क पर करके आते जाते हैं।लेकिन इसके तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को ले जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाया जाता है। लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।मौके पर शैलेश पांडेय, प्रशांत यादव, महताब राज, हरेराम भगत,धनु शाह, अशोक पांडेय, करीम अंसारी, टनू यादव, दिवेश पांडेय, सुरेश भगत व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास