राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05163/05164 छपरा कचहरी-थावे-छपरा कचहरी के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन 01 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक निम्नवत् किया जायेगा। कोविड-19 को ध्यान में रखकर इन विशेष गाड़ियों को एक्सप्रेस (अनारक्षित) विशेष गाड़ी के रूप में चलाया जायेगा ताकि गाड़ी में अतिरिक्त भीड़ न हो तथा कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
05163 छपरा कचहरी-थावे अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 01 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन छपरा कचहरी से 05:00 बजे प्रस्थान कर तेनुआ डुमरिया से 05:10 बजे, खैरा से 05:17 बजे, बन्नी महम्मन पट्टी से 05:25 बजे, बहुआरा हाल्ट से 05:30 बजे, पटेरही से 05:36 बजे, तेजपुरवा हाल्ट से 05:44 बजे, सिल्हौड़ी हाल्ट से 05:49 बजे, मढ़ौरा से 05:55 बजे, टेढ़ा हाल्ट से 06:03 बजे, आगोथर से 06:08 बजे, शाम कौड़िया से 06:14 बजे, परसा केरवां हाल्ट से 06:24 बजे, गुणराजपुर धाम हाल्ट से 06:29 बजे, मसरख से 06:45 बजे, सागर सुल्तानपुर से 07:03 बजे, बसन्तपुर से 07:18 बजे, बड़का गांव से 07:31 बजे, सरहरी से 07:45 बजे, बिशनपुर महुआरी से 08:00 बजे, महाराजगंज से 08:15 बजे, दुरौंधा से 08:40 बजे, पचरूखी से 08:53 बजे, सीवान से 09:10 बजे, सीवान कचहरी से 09:22 बजे, अमलोरी सरसर से 09:32 बजे तथा हथुआ से 09:43 बजे छूटकर थावे 10:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05164 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 01 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन थावे से 16:15 बजे प्रस्थान कर हथुआ से 16:30 बजे, अमलोरी सरसर से 16:41 बजे, सीवान कचहरी से 16:51 बजे, सीवान से 17:10 बजे, पचरूखी से 17:20 बजे, दुरौंधा से 17:30 बजे, महराजगंज से 17:48 बजे, बिषनपुर महुआरी से 18:01 बजे, सरहरी से 18:18 बजे, बड़कागांव से 18:33 बजे, बसन्तपुर से 18:48 बजे, सागर सुल्तानपुर से 19:03 बजे, मशरख से 19:33 बजे, गुणराजपुर धाम हाल्ट से 19:44 बजे, परसा केरवां हाल्ट से 19:49 बजे, शाम कौड़िया से 20:00 बजे, आगोथर से 20:10 बजे, टेढ़ा हाल्ट से 20:15 बजे, मढ़ौरा से 20:22 बजे, सिल्हौड़ी हाल्ट से 20:29 बजे, तेजपुरवा हाल्ट से 20:34 बजे, पटेरही से 20:40 बजे, बहुआरा हाल्ट से 20:47 बजे, बन्नी महम्मन पट्टी से 20:52 बजे, खैरा से 20:58 बजे तथा तेनुआ डुमरिंया हाल्ट से 21:06 बजे छूटकर छपरा कचहरी 21:30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर/डी. के 02 कोचों सहित कुल 10 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग