राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन मेला में बीते 20 जुलाई को दो शख्स के बीच मारपीट के मामले में बुधवार को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया और मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। पहले मामले में सपही गांव निवासी रामपुजन सिंह ने आरोप लगाया कि उनका डुमरसन मेला में दुकान हैं जो किराए पर दिए हुए हैं 20 अगस्त को शाम में दुकान पर गये तो देखा कि अपराधी किस्म के सोनू प्रसाद अरना पूरब टोला, नरेश कसेरा और ब्रह्मदेव नट समेत पांच अज्ञात शख्स शराब पी रहें हैं मना करने पर सभी ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। वही दूसरे मामलेे में डुमरसन गांव निवासी राज ब्रहम नट पिता लोटन नट ने आरोप लगाया कि उनका मुर्गा बेचने का दुकान हैं उसी पर 20 अगस्त को सपही गांव निवासी रामपुजन सिंह, राम प्रवेश सिंह शराब के नशें में मुर्गा की दुकान पर पहुंचे और मुर्गा मांगने लगें उसी दौरान रूपये की मांग पर मारपीट करतें हुए मेरे साथ पिता को मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों मामलों में जांच-पड़ताल शुरू कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग