चेन्नई, (एजेंसी)। कथित वीडियो को लेकर तमिलनाडु भाजपा के महासचिव केटी राघवन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, एक आपत्तिजनक वीडियो में उन्हें महिला कार्यकर्ता के साथ देखा गया है। हालांकि प्रभासाक्षी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपत्तिजनक वीडियो को भाजपा नेता मदन रविचंद्रन ने यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद राजनीति गर्मा गयी और भाजपा महासचिव केटी राघवन ने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि स्टिंग आॅपरेशन के दौरान आपत्तिजनक वीडियो में राघवन महिला कार्यकर्ता के साथ थे।
केटी राघवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा कि तमिलनाडु के लोग और पार्टी जानती है कि मैं कौन हूं… जो मुझ पर निर्भर हैं, वे जानते हैं कि मैं कौन हूं… मैं पिछले 30 साल से बिना किसी लाभ के काम कर रहा हूं… मुझे आज सुबह मेरे एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली। इस वीडियो को मेरी और पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई से चर्चा की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मैं इन आरोपों को खारिज करता हूं। सत्य की जीत होगी।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली