राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरीय नेता उपेंद्र कुशवाहा के प्रखंड मुख्यालय में 2 सितम्बर 2021 को आने की सूचना पर उनके स्वागत की तैयारी को लेकर एक बैठक जनता बाजार के मार्बल्स पैलेस में की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष रामविनायक कुमार ने किया। बैठक में संसदीय दल के अध्यक्ष के स्वागत के लिये कई विन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें जदयू के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कुशवाहा राजबल सिंह, विनोद सिंह कुशवाहा, इमाम इकबाल, सुशील कुमार कुशवाहा, मुरारीलाल चौहान, खुर्शीद अहमद, अखिलेश कुमार, उदय कुशवाहा, डॉo दिनेश प्रसाद, उमाशंकर चौधरी, सुमन प्रसाद, दारोगा राम आदि ने अपना विचार रखा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग