अखिलेश्वर पाण्डेया। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ककरहट बड़कागांव में आधी रात को शौच जाने के क्रम में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय धुरन्धर कुमार मिश्र पिता स्व परशुराम मिश्र बताया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर रात मृतक शौच करने के लिए गांव के मैया स्थान की ओर गए थे। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। समय बीतने पर परिजनों ने खोज खबर ली। लेकिन रात्रि के कारण खोजने मे सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह में मैया स्थान की ओर जाने पर वहां स्थित तालाब के पास मृतक का चद्दर और चप्पल पड़ा मिला। इस पर डूबने का शक होने पर परिजनों ने तालाब में जाल लगाकर खोजना शुरू किया। इसी क्रम में उनका शव जाल द्वारा मिल गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय प्रखंड अंचल पदाधिकारी इकबाल अनवर व जलालपुर थाना को दी। सुबह में जलालपुर थाना की टीम ककड़हट (बड़कागांव) ग्राम पहुंचकर मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी व पांच पुत्रियां तथा एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मुखिया विनोद कुमार सिंह शिक्षक व समाजसेवी राजेश पांडेय अनिल कुमार मिश्र ने परिजनों को सांत्वना दी और ढाढस बंधाया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि