पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर के पास रविवार की शाम को अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार ससुर दामाद गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जहा घायलों में दामाद की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी सुमन राय का 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय और ससुर सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी स्व देवनाथ राय का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने प्राथमिक उपचार के बाद दामाद की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया। मामले में परिजनों ने बताया कि घायल दामाद ससुर बाइक पर सवार होकर खजुरी गांव से मलिकपुरा जा रहे थे कि लखनपुर गोलम्बर पर अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग