- 25 अभियुक्तों एवं हत्या/ प्रयास के कांडो में 13 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा 761.5 लीटर शराब एवं 154 लीटर स्प्रीट जप्त किया गया
- विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के मद्देनजर चौकीदारी परेड / गुण्डा परेड एवं दागी परेड का आयोजन किया गया
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में महत्वपूर्ण शीर्ष के कांडो यथा हत्या , लूट , डकैती , बलात्कार आदि में अपराधकर्मियों/ वांछित अभियुक्तों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/ बिक्री/ भंडारण/ निर्माण/ परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 27/28 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर कुल 62 (बासठ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 761 ली० अवैध शराब एवं 154 लीटर स्प्रीट, ट्रक 09, ट्रैक्टर-05, मोटरसाइकिल 10, बोलेरों 01 , टेम्पू 01. मोबाईल 01. मास्टर चाभी 01 तथा नगद 5 हजार रूपया का जप्त किया गया। दिनांक- 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानान्तर्गत 280 लीटर महुआ शराब एवं 01 टेम्पू जप्त किया गया। दिनांक- 28 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानान्तर्गत 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर 120 लीटर महुआ शराब एवं 6.8 लीटर विदेशी शराब, 01 मोटरसाईकिल एवं नगद 5 हजार रूपया जप्त किया गया। अन्य गिरफतारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग