राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला में रविवार की सुबह करीब 10 बजे कुंआ से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना तब मिली जब ग्रामीण कुएं के पास से गुजर रहे थे और अजीब सी बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने देखा तो कुएं में एक शव तैर रहा था। घटना की सूचना मिलते हैं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृत युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष की है। फिलहाल शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक काला रंग का हाफ पैंट तथा हाफ टीशर्ट पहने हुए हैं। यह घटना कैसे हुई है स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि