राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विभिन्न मामलों में मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।पहला बंगरा गांव मे पहले के बकाया रूपये के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई जिसमें स्व सत्येन्द्र तिवारी के 47 वर्षीय पुत्र अशोक तिवारी के रूप में हुई। वही हरपुरजान गांव में बकरी दूसरे के खेत में चराने को लेकर विवाद में मारपीट में नाजे मियां का 28 वर्षीय पुत्र भिमल आलम घायल हो गए। वही जजौली गांव में सड़क किनारे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने के विवाद में मारपीट हो गई जिसमें जय किशोर महतो की 38 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई। तीनों मामलों में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग