राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के टोटहा जगतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 बिजौली गांव निवासी राकेश कुमार राय ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बीएलओ द्वारा एक साजिश के तहत जीवित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से गायब कर देने का आरोप लगाया है। प्रखंड कार्यालय को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे परिवार के लालमती देवी का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का नाम अन्यत्र वार्ड में कर दिया गया है। उन्होंने दोषी बीएलओ पर कार्रवाई करने एवं सभी सदस्यों का नाम वार्ड 10 में जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि आवेदक को समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग