राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर एनई रेल वे मजदूर यूनियन ने डीजल लॉबी छपरा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के छपरा शाखा ने मंगलवार रेल प्रशासन द्वारा गार्ड और चालक को लाइन बक्सा के जगह ट्रॉली बैग देने के विरोध में यूनियन के महामंत्री के.एल गुप्ता महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना पर बैठे हुए हैं। इसी क्रम में बनारस डिवीजन के सभी शाखाओं पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दीपक कुमार, डीके सिंह, अमरनाथ सिंह, विजय कुमार यादव, राकेश कुमार, मुकेश सिंह, नीरज कुमार शर्मा, समरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ कुमार, कुणाल हैदर, सुधांशु, रितेश, विभु समेत अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग