कोलकाता, (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नारस स्टिंग केस में बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है। ईडी में चार्जशीट में ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी का भी नाम शामिल है। दरअसल, ईडी ने कोलकाता के विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। ममता के मंत्री भी शामिल: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी, सोवन चटर्जी का नाम शामिल है। इन सभी को तलब किया गया है। ईडी की चार्जशीट में पूर्व मंत्री मदन मित्रा और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़ चुके सोवन चटर्जी का भी नाम है। इनके अलावा पुलिस अधिकारी एसएमएच मिर्जा का भी नाम शामिल है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली