संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुरुवार को मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार जप्त किया है। पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार कारोबारी वैशाली जिला अंतर्गत राजा पाकड़ थाना क्षेत्र के रामसहाय सिंह का पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शराब की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर बलिया मोड़ पर सघन वाहन जांच लगा दी गई थी। वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त गाड़ी आती दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ी को रोककर चेक किया गया । लेकिन कहीं कुछ दिखाई नहीं दिया। बाद में गहन जांच करने पर गाड़ी में विशेष तकनीक से बना बर्रनट के नीचे 35 लीटर अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था। यह शराब का खेप यूपी के बलिया से चला था जो वैशाली हाजीपुर पहुंचाना था। गिरफ्तारी के बाद नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग