संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी। यूपी के बलिया से आ रहे नशे में धुत दो बाइक सवार स्थानीय बलिया मोड़ पर लगे बैरियर से टकराकर गिर पड़े। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया। उठाने के क्रम में बाइक चालक अपने दूसरे दोस्त को छोड़कर भाग निकला। बलिया मोड़ पर खड़े जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने ऑटो पर बिठाकर छपरा भेज दिया। उधर बाइक सवार तेजी में भागने के दौरान मझनपुरा रेलवे क्रासिंग से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी में पहुंचा दिया। हालाँकि चिकित्सकों ने उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया। बाइक दुर्घटना में जख्मी दोनों युवक छपरा टाउन थाना में पदस्थापित सिपाही बताए जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग