राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान आगजनी भी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया। प्राप्त अनुसार सरयूपार ब्रम्ह स्थान के पास सरकारी जमीन पर एक पक्ष के द्वारा दखल करने के लिए चबूतरा एवं चहारदीवारी बनवाने का काम किया जा रहा था। जिसे दूसरे पक्ष ने जब रोका तो वाद- विवाद के बाद जमकर लाठी- डंडे व ईंट-पत्थत चलने लगे। इस दौरान आगजनी कर आतंक फैलाने का भी प्रयास किया गया। घायलों का इलाज एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि उक्त जमीन पर पूर्व से विवाद चल रहा है। जिस पर धारा 144 व 107 लगा हुआ है। मामला न्यायालय में है। दोनों पक्षो ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। दोनों पर दंडात्मक करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग