राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से कैंसर पीड़ित मोगल कुमार गुप्ता पिता योगेंद्र साह ग्राम बालग्रहा पोस्ट मुशेहरी थाना मुफ्फसिल जिला सारण निवासी जिनका इलाज महावीर कैंसर संस्थान फुलवारी शरीफ पटना में चलरहा है। उनको 50 हजार रुपये की अनुदान स्वीकृत करवाई गई है। स्वीकृति पत्र पीड़ित के घर दिए गए। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सिवान जिला प्रभारी मदन कुमार सिंह, सदर मंडल के पूर्व अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजनारायण सिंह उर्फ तेजा सिंह, मनोज सिंह, उपेन्द्र मांझी आदि की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र दिए। स्वीकृति पत्र लेते ही उस पीड़ित का परिवार एवं आसपास के लोगों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति अभार व्यक्त किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग