राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर परसा स्थित सगुनी पंचायत के तितिरा गांव निवासी गणेश साह पिता राम रिखी साह को गंम्भीर बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 30 हजार रुपये की राशि की स्वीकृति मिली है। सांसद रूडी के निर्देश पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पीड़िता के घर जाकर राशि की स्वीकृत पत्र सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सांसद को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा के परसा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष मनोज राय, समाजसेवी घनश्याम बाबा, सुरेश समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग