स्ँजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन भीठी में एक दुकानदार के द्वारा एक ही व्यक्ति के नाम पर 45 बोरा यूरिया इंट्री करने के मामले में उर्वरक निरीक्षण सह कृषि पदाधिकारी तरैया शिव शंकर ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कर कराई है। दुकानदार के खिलाफ बनीयापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि खाद विक्रेता मनोहर सिंह ने बंगाली भीठी के किसान सुजीत महतो के नाम 45 बोरा यूरिया इंट्री कर कालाबजारी की है।जिसकी सूचना जांच पदाधिकारी द्वारा स्थानीय बीएओ राम प्रसाद सिंह को दिया है। वहीं यह दुकान बगल के दुकान में टैग कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग