गोपालगंज के कटेया मे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों में दिखा उत्साह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- पूरे विश्व में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी क्रम में प्रखंड के भरठहीं में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग शिक्षक चंद्रशेखर दुबे ने उपस्थित लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए योगाभ्यास कराया। साथ ही उसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास के द्वारा अपने प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाकर बिना दवा के भी मनुष्य स्वस्थ एवं दीर्घ जीवी हो सकता है। साथ ही कोरोना जैसी लाइलाज महामारी से बचने के लिए नियमित योगाभ्यास एवं संयमित आहार लेने की बात बताई। शिविर में मौजूद लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
योग शिविर में योगेंद्र तिवारी, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, विनय तिवारी,अजय कुमार उपाध्याय, महेश्वर उपाध्याय, हरिशंकर चौबे, बीजेपी कटेया मंडल अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप पाठक, मनोज बैठा, विपिन कुमार रजक, जितेंद्र शर्मा, मुनमुन चौबे, रामाधार चौबे, राजू गुप्ता और काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। वही प्रखंड के वैष्णव मठ परिसर में हिंदू वाहिनी के सौजन्य से भी योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपू शुक्ला ने उपस्थित युवाओं को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए योगाभ्यास कराया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर दिनेश जी महाराज, आर्यन चौबे, विनय पांडेय, शिव प्रसाद गोंड़, मंटू पांडेय, अभिषेक चौबे, सुनील प्रसाद, राजा मिश्र, पिंटू गुप्ता व दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास