राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शख्स को लड़की की लाश से करनी पड़ी शादी, सामने आया चौंकाने वाला कारण

नई दिल्ली, (एजेंसी)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को अपनी मंगेतर की लाश से शादी रचानी पड़ी। यह सब तह हुआ जब अचानक उसकी मंगेतर की मौत हो गई। इतना ही नहीं मंगेतर की लाश को कब्र से खोदकर निकाला गया इसके बाद में उसकी शादी करवाई गई। यह मामला सामने आने के बाद आसपास के इलाके में इस चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बाद में फिर मंगेतर की लाश को दफनाया गया। यह शख्स एक पादरी भी है।

दरअसल, यह मामला नाइजीरिया के एक शहर का है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम डॉ एमेका है। यह शख्स एक पादरी भी है। एमेका पांच साल से चिओमा नामक लड़की को डेट कर रहा था। पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। इसी बीच इसी साल फरवरी में पता चला कि उसकी मंगेतर प्रेग्नेंट है। यह खबर सुनते ही पादरी काफी डर गया था और वह सहमा हुआ भी था। कई दिनों तक पादरी यह सोचता रहा कि क्या यह सही रहेगा। शादी से पहले यह सब होने से वह कई दिनों तक सोच में पड़ा रहा। आखिरकार उसने एक दिन बिना किसी को बताए अपने मंगेतर को गर्भपात की दवा खिला दी। उसने तो दवा इसलिए खिलाई कि उसकी मंगेतर का गर्भपात हो जाएगा लेकिन यह उसको इतना महंगा पड़ गया, उसने वैसा सोचा नहीं होगा। उसकी मंगेतर की तबीयत काफी खराब हो गई।

आश्चर्य की बात ये है कि पहले उसने अपनी मंगेतर को बुलाया और उसे बताया भी नहीं कि यह गर्भपात की दवा है। लेकिन उसकी मंगेतर बेहोश हो गई और फिर अचानक उसकी जान निकल गई। अब उस पादरी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। उसने किसी को भी यह सब नहीं बताया। इसका खुलासा तब हुआ जब मंगेतर का पोस्टमॉर्टम हुआ। जैसे ही यह पूरा मामला सामने पर दबाव बनना शुरू हो गया। उसकी मंगेतर की दोस्त ने भी इस पूरे मामले को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया और धीरे-धीरे यह मामला उसके दोस्तों तक भी पहुंच गया। आखिरकार मंगेतर के घर वालों ने निर्णय लिया कि जब तक पादरी उसकी लाश से शादी नहीं करेगा तब तक उसे माफ नहीं किया जाएगा।