संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला और उसके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला का है।पीड़िता निर्मला देवी स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि घरेलू कार्यो का निबटारा कर रही थी।तभी बगल के ही भुटी महतों, श्यामदेव महतों, माधव महतों, राजा बाबू एवं मनीष कुमार गाली-गलौज करते हुए घर मे घुस मारपीट करने लगे एवं गलत नियत से कपड़े फाड़ बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने लगे।इस बीच नामजदों ने मेरे गले से सोने का चेन भी छीन लिया। इन सबके के बीच बचाव में मेरा पुत्र सोनु कुमार आया तो नामजदों ने हत्या करने की नीयत से उसका गला दबाने लगे। तथा लाठी- डंडे से मारपीट कर हमदोनों को जख्मी कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि नामजद काफी उदंड और मनबढु प्रबृत्ति के है। इनलोगों द्वारा धमकी दी गई है कि केस करोगी तो फिर से पिटाई करेंगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग