संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने शराब के नशे ने धुत वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही वाहन में रखे डेढ़ लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद कर लिया।जिसके बाद सूमो वाहन को जब्त कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि गिरफ्तार युवक वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी विभीषण महतों है। वही एक अन्य मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त सहाजितपुर धातिपर निवासी योगेंद्र भगत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जो मारपीट सहित अन्य मामलों का प्राथमिकी अभियुक्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग