संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित सतुआ पंचायत में शिक्षक दिवस के अवसर पर सीडीपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक सह सतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश साह ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले पंचायत अंतर्गत पाँच सौ से अधिक छात्र/छात्राओं के बीच गाइड का बितरण कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई।वही पूरी निष्ठा और लग्न के साथ पढ़ाई कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिये अनुभवी शिक्षकों द्वारा आवश्यक टिप्स भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।इधर परीक्षा से पूर्व निःशुल्क गेस पेपर प्राप्त होने से छात्र/छात्रा काफी उत्साहित दिखे एवं बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। मौके पर स्थानीय शिक्षक शमीम अख़्तर, नसीबुल हक,शफ़ायत हुसैन, प्रेमचंद ठाकुर, मनोज कुमार, धीरज कुमार, रजनीश यादव, तेरस कुमार,सवलिया प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग