पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गोपी बाजार चौक पर रविवार की सुबह दवा सह जेनरल स्टोर की दुकान में ताला काट चोरी की घटना सामने आई है। मामला है कि बली बिशुनपुरा गांव निवासी अवधेश कुमार पिता बाबू लाल प्रसाद की ब्राहिमपुर गोपी चौक पर दवा सह जेनरल स्टोर की दुकान है जो बीस दिनों पहले ही उद्घाटन किया गया। प्रतिदिन की भांति शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गए रविवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला काट हैण्डिल उखाकर दुकान में रखें सतर हजार रुपए के सामान चोरी कर ली गई है मामले में थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है वही मौके पर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र में अगल अलग क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग