राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के हरपुरजान पवरिया टोला वार्ड नं 5 मे रविवार को निजी जमीन पर आने जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो शख्स घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान मुलाजिम मियां का 22 वर्षीय पुत्र महताब आलम और मुन्ना मियां की 25 वर्षीय पत्नी शैलू खातून के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग