संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में लगे मोटरपंप की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। घटना के संबंध में बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि शाम में निर्धारित समय से बीआरसी केंद्र बंद कर सभी कर्मी चले गए। सुबह 10 बजे के करीब बीआरसी का ताला खोलने परिचारी पहुँचा तो देखा कि एक कमरे के दरबाजे में ताला नहीं है और कमरे में लगे मोटर पंप गायब है।दर्ज प्राथमिकी में बीईओ ने बताया है कि पूर्व में भी बीआरसी कार्यालय में कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।ऐसे में आगे से इस तरह की घटना न हो को लेकर चोरों की गिरफ़्तारी और मोटर पंप की बरामदगी की मांग की गई है। इधर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग