पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा छात्र गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान चैनपुर चमरिया गांव निवासी पप्पू कुमार साह का 11 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि पुष्पेन्द्र निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा था कि खैरनपुर उच्च विद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें उसके सर पर गंभीर चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग