संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के कौरु धौरु पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रीता देवी पति अवधकिशोर सिह, अधिवक्ता ने गुरुवार को माँझी प्रखण्ड में मुखिया पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कौरु धौरु पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर अगर मिलता है तो सरकार द्वारा मिलने वाली हरेक योजनाओं पर इस पंचायत के जनता जनार्दन का अधिकार होगा जिससे हमारे पंचायत के विकास में चार चाँद लग जायेगा। पंचायत को आदर्श स्वक्ष, निर्मल बनाना मेरा पहला कर्तव्य होगा आज मुझे पंचायत के हरेक वर्ग समुदाय का व्यापक समर्थन व प्यार मिल रहा है। नामांकन के इस मौके पर उनके समर्थन में सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।वहीं दूसरी ओर भजौना नचाप के मुखिया प्रत्याशी धनन्जय सिह की पत्नी रिंकू देवी ने प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अपना नामांकन दाखिला किया। साथ ही उन्होंने बताया कि सबका साथ सबका विकास ही पंचायत को आगे बढ़ा सकता है सड़क, रोजगार ही मेरा महत्वपूर्ण लक्ष्य है इस अवसर पर समर्थको में उत्साह का माहौल देखा गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग