- अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से एसपी ने किया निलंबित दिया विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश
राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। नयागांव थाना काण्ड सं0-163/2021 में गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार पिता रघुवीर राय सा०- माधोपुर सुस्ता थाना मनियारी जिला मुजफ्फरपुर के स्वीकारोक्ति बयान एवं अभियुक्त प्रेम राय पिता रामजी राय सा० परमानन्दपुर थाना सोनपुर जिला सारण के मोबाईल से बातचीत के वक्त के आधार पर नयागांव थाना में पदस्थापित पु०स०अ०नि० अशोक कुमार सिंह की संलिप्तता पाये जाने पर श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशों के आलोक में थानाध्यक्ष, नयागांव थाना द्वारा उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर 07 सितम्बर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार पु० अ० नि० अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभार से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया गया। आम नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी का अवैध खनन कारोबारी, शराब कारोबारी से सांठ- गांठ पाया जाता है तो उसका प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक सारण को सूचित करें। साथ ही कहीं भी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है तो रिश्वत नहीं दें। अगर उनके द्वारा रिश्वत लेने का प्रयास किया जाता है तो उसका ऑडियों या वीडियों बनाकर प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक, सारण को भेजे , ताकि सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के विरूद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकें। सारण पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग