राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुरुवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर अपने समर्थकों सहित पहुंच कर ग्राम कचहरी के भजौना-नचाप पंचायत से सरपंच प्रत्याशी के रूप में नचाप गांव निवासी राजकिशोर सिंह सहित सरपंच पद के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन किया। वहीं दिव्यांग भविष्य कुमार सिंह ने सरपंच हेतु किया नामांकन सरपंच पद के लिए गोबरही पंचायत से भविष्य कुमार सिंह नामक दिव्यांग युवक ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने भविष्य को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं कौरुधौरू पंचायत से कौशल्या देवी तथा शकुंतला देवी आदि ने भी नामांकन किया। मांझी कं भजौना – नचाप पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य के रूप में ऊषा देवी व सुनील ने नामांकन ऊषा देवी व लेजुआर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से सुनील तिवारी के पुत्र दीपू कुमार तिवारी ने वार्ड सदस्य हेतु अपना नामांकन दाखिल किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग