राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड के महमदपुर पंचायत से गुरुवार को चार मुखिया पद के महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। जिसमें शंभू जी प्रसाद की पत्नी पूर्व मुखिया मंजू देवी, हसनैन अंसारी की पत्नी पूर्व मुखिया हसीना देवी, राजू कुमार तिवारी की माता रामपति देवी और शमशुल हक की पत्नी शबीना बेगम शामिल रहीं। वहीं अंजना सिंह का जिला परिषद सदस्य के लिए मांझी भाग 1 से नचाप गांव निवासी पूर्व मुखिया राजनारायण सिंह के पोता बबलू सिंह की पत्नी अंजना सिंह शुक्रवार को छपरा शहर मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में पहुंच कर अपना नामांकन करेंगी। इसकी जानकारी बीरेंद्र कुमार सिंह व नितेश कुमार सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से हरसंभव मदद की अपील की है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग