राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धनंजय व रिंकू सहित 25 मुखिया प्रत्याशी समेत 253 लोगों ने किया नामांकन 

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/मांझी (सारण)। जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत होने वाले आगामी 29 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को मुखिया पद के लिए 25 प्रत्याशियों सहित 253 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं गुरुवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर अपने समर्थकों सहित पहुंच कर ग्राम कचहरी के भजौना-नचाप पंचायत से सरपंच प्रत्याशी के रूप में नचाप गांव निवासी राजकिशोर सिंह सहित सरपंच पद के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन किया। जबकि बीडीसी के लिए कुल 34 तथा वार्ड सदस्य के लिए 145 एवं पंच के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के तीसरे दिन प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों की प्रखंड मुख्यालय पर भारी भीड़ रही। हरितालिका तीज पर्व को लेकर निर्जला उपवास के बावजूद नामांकन हेतु महिला प्रत्याशियों की भीड़ रही।
गुरुवार को नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से भजौना-नचाप पंचायत से गांव की सरकार की राजनीति में कदम रखने वाले युवा नेता धनंजय कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी रिंकू देवी के अलावा जैतपुर के निवर्तमान मुखिया बच्चा राम, डुमरी के निवर्तमान मुखिया संजीत साह, मदनसाठ से श्रीराम भारती महम्मदपुर से पूर्व मुखिया हसनैन अंसारी की पत्नी हसीना बेगम, शम्भू प्रसाद की पत्नी मंजू देवी तथा रमापति देवी, डुमरी पंचायत से उषा देवी, सोनबरसा पंचायत से पुष्पा देवी व सीता देवी, कौरुधौरू पंचायत से रीता देवी, मरहा पंचायत से देवनाथ साह आदि ने मुखिया पद हेतु नामांकन किया। गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते समर्थकों का उत्साह चरम पर था। समर्थक अति उत्साह में राहगीरों तक को खदेड़ कर अबीर गुलाल लगा रहे थे।नारेबाजी कर रहे समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे थे। मांझी के बीडीओ नील कमल खुद माइक लेकर तथा पुलिस कर्मियों को हड़काकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। उधर प्रखंड मुख्यालय के बाहर लगभग एक दर्जन की संख्या में ढोल, तासे व डंका बजाने वाले प्रत्याशियों के आगे-आगे बाजा बजाकर उनका उत्साह वर्द्धन करते नजर आए।
उधर सारण जिला परिषद मांझी भाग दो से पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज की पत्नी स्मृता सिंह समाज ने छपरा एसडीओ कार्यालय में पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीसी पद हेतु घोरहट पंचायत से प्यारे अंगद तथा प्रीतम यादव महम्मदपुर से प्रदीप कुमार सिंह मरहा पंचायत से पार्वती कुंअर ने नामांकन किया। सरपंच पद के लिए गोबरही पंचायत से भविष्य कुमार सिंह नामक दिव्यांग युवक ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। कौरुधौरू पंचायत से कौशल्या देवी तथा शकुंतला देवी आदि ने भी नामांकन किया। उधर भजौना-नचाप पंचायत से वार्ड संख्या 12 से ऊषा देवी व लेजुआर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से सुनील तिवारी के पुत्र दीपू कुमार तिवारी ने वार्ड सदस्य हेतु अपना नामांकन दाखिल किया।