पत्रकार को भ्रातृ शोक
राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- प्रखंड के दैनिक भास्कर के पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता मंटू राय के बड़े भाई नर्वदेश्वर राय उर्फ गुड्डू बाबू का शनिवार की रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जाता है कि खुरहुरिया गांव निवासी पत्रकार मंटू राय के बड़े भाई नर्वदेश्वर राय कि गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया।जहां शनिवार की रात लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस खबर से परिजन के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं उनकी अंत्येष्टि रविवार को घूरना कुंड घाट पर की गई।जहां असंख्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास