कोरोना सेनानियो को किया गया सम्मानित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना सेनानियों को रविवार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष अनंत नारायण केसरी के आवास पर आयोजित किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा समाज कोरोना महामारी से त्रस्त है। लेकिन प्रखंड में कोरोना की लड़ाई में प्रशासन,जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं आम जनता का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को अभी और आगे तक लड़ना है। जिसके लिए हमें सतर्क रहने एवं आम जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि आज प्रखंड कोरोना मुक्त है। प्रखंड को कोरोना मुक्त करने में सभी लोगों का पूर्ण सहयोग मिला। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पूर्व थानाध्यक्ष एवं मीडिया कर्मियों की जमकर प्रशंसा की।इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अनंत नारायण केसरी एवं भाजपा के जगदंबा राम के द्वारा कोरोना सेनानियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, अंचलाधिकारी अफजल हुसैन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष शैलेश चौबे,कटेया व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद,स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार,पत्रकार बीएन तिवारी, सुनील चौबे, विपिन कुमार राय, अरविंद चौबे व अन्य लोग शामिल रहे। मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी नगर निकाय प्रदीप कुमार जायसवाल, त्रिभुवन शुक्ल, मदन पाठक, अविनाश चौबे,पिंटू गुप्ता, सुनील कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, प्रत्युष चौबे, मदन अग्रहरी, अनिल जायसवाल, यशवंत कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास