राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शनिवार को एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा थाने में भूमि व अन्य मामले से संबंधित पांच शिकायतें आयीं। जिनमें से तीन मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। वहीं रसूलपुर थाने में भूमि से संबंधित दो शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निष्पादन नहीं हो पाया। इस मौके पर सीओ कुमारी सुषमा, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी रुद्र कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग