सड़क पर बांध बांधकर रोका बरसात का पानी, गांव वालों ने सीओ से की शिकायत
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के गोपालावाड़ी यादव टोला गांव में दंबगो ने सरकारी सड़क पर बरसात के दौरान बांध बांधकर बरसात का पानी का जमाव सड़क पर करते हैं जिससे गांव वालों समेत बाहरी लोगों को भी गांव में आने जाने की परेशानी होती है। गांव के सूरज राय समेत दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के ही महेश राय और चौकिदार राय पर आरोप लगाया कि वे दोनों अपने घर के आगे सड़क पर बांध बांधकर बरसात के पानी का जमाव सड़क पर कर देते हैं जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है वही गांव में पानी के जमाव से महामारी फैलने की संभावना बनी रहती है।वही उनको बोलने पर गाली गलौज व मारपीट करने पर उतारू हो जातें हैं। मामले में दर्जनों गांव वालों ने आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग