राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल में सोमवार को विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल के विज्ञान शिक्षक महाराणा प्रताप सिंह के असामयिक निधन पर स्कूल के सभी शिक्षकों व कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्राचार्य विवेक उपाध्याय, वरिष्ठ शिक्षक कमल किशोर सिंह, मन्नू गिरि, सत्य नारायण सिंह, ध्रुव देव पांडेय, दीनबंधु कुमार, मनदेव उपाध्याय आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग