राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस ने परसागढ़ टोले एकडीपुर गांव में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया है। वहीं एकमा पुलिस ने फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। गिरफ्तार लोगों में हुस्सेपुर टोले रामनगर गांव निवासी दोखन मांझी व काशीनाथ मांझी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग