नशेड़ी ने महिला से कुकर्म का किया प्रयास, गिरफ्तार
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ एक नशेड़ी ने घर में घुसकर कुकर्म करने का प्रयास किया। इस संबंध में उक्त महिला ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पति यूपी के मैनपुरी जिले प्राइवेट नौकरी में कार्यरत है। दोपहर में विक्की सिंह नशे की हालत में मेरे कमरे में नजायज करने के नियत से घुस गए और मुझे पकड़ कर पटक दिया तथा नजायज करने के प्रयास में ब्लाउज फाड़ दिया। चिल्लाने लगी तो चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी मां दौड़कर आई तब जाकर मुझे छोड़ा तथा मेरी मां को मारने लगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए आरोपित विक्की सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजकर आगे की करवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग