घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरैया गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश सामने आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी विक्की सिंह की पत्नी खुशबू देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने पति के साथ घर में बातचीत कर रही थी कि धर्मेन्द्र सिंह, अभिमन्यु सिंह उर्फ मनु सिंह, अभय सिंह उर्फ अप्पू सिंह, ललन सिंह, टूना सिंह, मुन्ना सिंह सभी ने मिलकर मेरे घर में एक साथ घुसकर मुझे व मेरे पति को गाली देने लगे। विरोध करने पर मेरे पति को जान मारने की नीयत से गला दबा कर मारने की कोशिश करने लगे। जब मैं बचाने का प्रयास की तो मेरा बाल पकड़ कर लात मुक्का से मारने लगे। मारपीट के दौरान कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिये तथा गले से सोने की सिकड़ी व मंगलसूत्र लगभग 65 हजार रुपये का छीन लिये। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग